कोरबा। बालको थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाली रजगामार पुलिस चौकी के गजरा बस्ती से तीन दिन पूर्व लापता हुई 7 वर्षीय मासूम बच्ची का शव गुरुवार दोपहर घर के पीछे स्थित तालाब के पास झाड़ियों से बरामद हुआ है। घटना के बाद से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है और स्थानीय लोगों में गहरा आक्रोशमिश्रित दुख व्याप्त है। शुरुआती परिस्थितियों को देखते हुए सीएसपी कोरबा प्रतीक द्विवेदी ने बच्ची का मर्डर होना कहा है। हालांकि उन्होंने कहा है कि बच्ची के साथ क्या कुछ हुआ वह पीएम रिपोर्ट और जांच से ही स्पष्ट होगा। वहीं मृतका के परिजन का कहना है कि गन्दी स्थिति में शव मिला है। पुलिस ने एक संदेही का पोस्टर जारी कर उसकी सूचना देने की अपील की है।

