कोरबा : तीन दिन से लापता 7 साल की मासूम की हत्यारा आखिर पकड़ा गया, बीते दिन मासूम का शव पोल्ट्री फार्म के पीछे झाड़ियों मे मिला था.
बाघा बना मददगार
स्थानीय सूत्रों के मुताबिक इस मामले में सबसे अहम सुराग पुलिस डॉग बाघा के द्वारा दिया गया। बच्ची का शव मिलने वाले स्थान से आरोपी का सुराग तलाशते हुए बाघा सीधे रावणभाठा रजगामार स्थित संदेही के मकान तक जा पहुंचा। यहां इस वक्त घर पर एक महिला मौजूद थी। पुलिस ने बाघा के संकेत के आधार पर इस घर से गायब मिले शख्स की तलाश शुरू की और अंतत: उसे दबोच लिया। मनोवैज्ञानिक तरीके से कड़ी पूछताछ में आरोपी ने अपना गुनाह कबूल कर लिया
नराधम ने की है दो शादी, एक बालको दूसरी को रजगामार में रखा
सूत्र द्वारा बताया गया कि गिरफ्तार आरोपी अजय उर्फ अमित चौहान पिता बाबूलाल 42 वर्ष ने दो शादियां की है। वह सेक्टर-5 बालको नगर का निवासी है जहां उसकी पहली पत्नी रहती है। उसने रजगामार चौकी क्षेत्र के रावणभाठा मोहल्ले में एक दूसरी पत्नी को भी रखा है। वह दूसरी पत्नी से मिलने अक्सर आया करता था। घटना दिनांक को भी वह अपनी दूसरी पत्नी के पास आया हुआ था। रास्ते में मासूम को देख उसकी नीयत बिगड़ी और उसने नीचता को अंजाम दिया। आरोपी को गिरफ्तार कर वैधानिक कार्रवाई के बाद आज न्यायालय में पेश किया जाएगा।
