ज्योति फैंसी और गरिमा फैंसी पर सार्वजनिक स्थान घेरने का आरोप, आम लोगों को हो रही परेशानी

पुष्पांजलि कॉम्प्लेक्स में कुछ दुकानदारों द्वारा नियमो को ताक मे रखकर मनमाने तरीके से दुकानों के निर्धारित स्थान से बाहर तक सामान रखने का मामला सामने आया है। ज्योति फैंसी और गरिमा फैंसी की दुकानों के सामने बड़ी मात्रा में सामान रखा हुआ दिखाई दे रहा है। दुकान के बाहर तक सामान फैलने से सार्वजनिक स्थान घिर रहा है और राहगीरों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। दीपावली त्यौहार होने के कारण समीप के दुकानों को नुकसान उठाना पड़ रहा है |
मामले को लेकर एक और गंभीर सवाल खड़ा हो रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि जब दुकानों के बाहर सामान रखने पर आपत्ति जताई जाती है, तो कथित तौर पर नगर निगम का संरक्षण होने की बात कहकर जहाँ शिकायत करना है कर दो,कार्रवाई न होने की धौंस दिखाई जाती है।

यदि वास्तव में किसी दुकानदार को नगर निगम के अधिकारियों या कर्मचारियों का संरक्षण प्राप्त है, तो इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। क्या नगर निगम के नियम सभी दुकानदारों के लिए अलग-अलग है?
नियमों के अनुसार दुकानदारों को अपने निर्धारित व्यावसायिक परिसर की सीमा में ही सामान रखना चाहिए। लेकिन दुकान के बाहर सार्वजनिक स्थान का इस तरह उपयोग करना व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है।
स्थानीय दूकानदारो ने नगर निगम से मांग की है कि पुष्पांजलि कॉम्प्लेक्स में दुकानों के बाहर रखे सामान की जांच की जाए और निर्धारित सीमा से बाहर सामान रखने वालों को नोटिस देकर उचित कार्रवाई की जाए।स्थानीय लोगों का सवाल है कि आखिर दुकानदारों को सार्वजनिक स्थान पर सामान फैलाने की अनुमति किसने दी है? क्या संबंधित जिम्मेदार अधिकारियों को इसकी जानकारी नहीं है?
अब देखना यह है कि नगर निगम प्रशासन इस मामले में कब कार्रवाई करेगा? क्या सार्वजनिक स्थानों को अतिक्रमण से मुक्त कराया जाएगा या फिर दुकानदारों की मनमानी इसी तरह जारी रहेगी
फोटो में साफ दिखाई दे रही है दुकान के बाहर तक फैले सामान की स्थिति।
