कोरबा हत्या अपडेट : मुड़ापार मे विवाद पर युवक की हत्या

कोरबा : प्रारंभिक तौर पर मिली जानकारी के मुताबिक यह घटना रात करीब 10:30 बजे के आसपास की बताई जा रही है। मुड़ापार बाजार के निकट रावण दहन मैदान के पीछे स्थित बस्ती में यह घटना घटित हुई। यहां मौजूद पुराने पेड़ के पास किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। शोर शराबा के बीच एक युवक ने एक अन्य युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिया। करीब आधा दर्जन बार किए गए वार से युवक गंभीर हालत में पहुंच गया और हमलावर वहां से भाग निकला। मौके पर मची अफरा-तफरी के बीच सूचना मानिकपुर पुलिस को दी गई।


सूचना मिलते ही पुलिस घटना स्थल पहुंची और में घायल युवक को जिला अस्पताल भिजवाया गया। वहां उसे बचाया नहीं जा सका। मौके पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले, सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी, कोतवाली थाना प्रभारी प्रेमचंद साहू, मानिकपुर चौकी प्रभारी परमेश्वर राठौर सहित स्टाफ मौजूद हैं।

अपडेट :मानिकपुर क्षेत्र के मूडापार में कल रात चाकू मारकर एक युवक की हत्या कर दी गई है। पुलिस के द्वारा पूरी रात सर्च अभियान चला कर 03 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है । 01 फरार आरोपी की लिए लगातार दबिश दी जा रही है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *