तेज रफ़्तार ट्रक ने डीजे वाहन को मारी टक्कर : पांच की मौत, छह घायल

बालोद। छत्तीसगढ़ में भीषण सड़क हादसा हो गया,जहाँ तेज रफ़्तार ट्रक ने सड़क किनारे खड़े डीजे वाहन को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में पिकअप के परखच्चे उड़ गए और वाहन सवार पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के वक्त पिकअप में 11 युवक सवार थे, जिनमें से 5 की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 6 अन्य गंभीर हैं। घटना बालोद जिले के अंतर्गत हुई है। घायलों को धमतरी स्थित नजदीकी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के मुताबिक, कांकेर-बालोद और धमतरी जिला के सीमा क्षेत्र तथा नेशनल हाईवे-30 स्थित मरकाटोला घाट में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ । यहां सड़क पर कड़ी डीजे वाली पिकअप को ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी।

बताया जा रहा हैं कि आज दोपहर सड़क किनारे खड़े डीजे पिकअप वाहन को धान से भरे ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसा इतना जबरदस्त था कि पिकअप के परखच्चे उड़ गए। भीषण हादसे के बाद ट्रक भी अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *