ट्रिपल मर्डर :पार्किंग को लेकर विवाद, एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के सआदतगंज इलाके के ब्राह्मणी टोला में कार खड़ी करने को लेकर शुरू हुआ विवाद गंभीर घटना में बदल गया। सोमवार, 26 अक्टूबर को खाली जमीन पर पार्किंग को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी हुई। आरोप है कि विवाद के दौरान ऋषभ शुक्ला ने पिस्टल से फायरिंग कर दी, जिसमें एक ही परिवार के तीन सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

मृतकों की पहचान शिवाजी तिवारी (62), उनके भाई शिवेंद्र तिवारी (55) और बेटे सुयश तिवारी (30) के रूप में हुई है। तीनों को इलाज के लिए केजीएमयू ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार, आरोपी ऋषभ शुक्ला को घटनास्थल से हिरासत में लिया गया है। मौके से कथित तौर पर वारदात में इस्तेमाल पिस्टल और चार खाली कारतूस भी बरामद किए गए हैं।

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, विवाद बरगद के पेड़ के पास खाली जमीन पर वाहन खड़ा करने को लेकर शुरू हुआ था। पुलिस मामले की जांच कर रही है और घटना से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।

इस घटना ने एक बार फिर छोटे विवादों को शांतिपूर्ण

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *