छत्तीसगढ़ में मौसम को लेकर महत्वपूर्ण चेतावनी जारी की गई है। अगले 24 घंटे के दौरान प्रदेश के 11 जिलों में कुछ स्थानों पर बहुत भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है। इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से सतही हवाएं भी चल सकती हैं।
मौसम संबंधी चेतावनी के अनुसार, कोरबा, जांजगीर-चांपा, बलौदाबाजार, बलरामपुर, जशपुर, कोरिया, महासमुंद, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, सूरजपुर और सरगुजा जिले प्रभावित हो सकते हैं।
